Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर के निर्देश पर बालोद जिले में अतिक्रमण हटाने हेतु की जा रही है निरंतर कार्रवाई।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

राजस्व एवं नगर पालिका के अमले के द्वारा बस स्टैण्ड बालोद में चलाया गया अभियान।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में प्रशासनिक अमले के द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आज एसडीएम बालोद नूतन कंवर, तहसीलदार आशुतोष शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली के नेतृत्व में राजस्व एवं नगर पालिका के संयुक्त टीम के द्वारा नया बस स्टैण्ड बालोद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नया बस स्टैण्ड के अनेक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!