Skip to main content

PATRIKA24x7

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम अछोटी व निकुम में ₹73.43 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है*…

विधायक ललित चंद्राकर.

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अछोटी एवं ग्राम निकुम में विधायक * ललित चंद्राकर* ने भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों से सड़क, पेयजल, स्वच्छता, सामुदायिक भवन एवं व्यावसायिक परिसर जैसी आधारभूत सुविधाएँ सुदृढ़ होंगी।

*ग्राम अछोटी में कार्य:*
– साहू पारा में डोमशेड निर्माण — *₹12.00 लाख*
– मंडी बोर्ड योजना अंतर्गत व्यावसायिक परिसर निर्माण — *₹17.50 लाख*
– मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत सतनाम भवन निर्माण — *₹6.50 लाख*
– सी.सी. रोड निर्माण (भाग-1 एवं भाग-2) — *₹5.20 लाख*
– सतनाम भवन में बोर खनन एवं हैंडपंप स्थापना — *₹1.50 लाख*
– बस्ती पारा में बोर खनन एवं हैंडपंप स्थापना — *₹1.50 लाख*
– भाटापारा की विभिन्न गलियों में नाली निर्माण (भूमिपूजन) — *₹3.93 लाख*
– खिलेंद्र निर्मलकर घर से खोरबाहरा साहू घर तक सी.सी. रोड निर्माण — *₹3.10 लाख*

*ग्राम निकुम में कार्य:*
– अटल पारा (निकुम) में सी.सी. रोड निर्माण (लोकार्पण) — *₹2.60 लाख*
– डोम शेड निर्माण (भूमिपूजन) — *₹19.60 लाख*

*कुल लागत राशि: ₹73.43 लाख*

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता से सुदृढ़ किया जा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल और सामुदायिक भवनों के ये कार्य जनसुविधा के साथ-साथ गाँवों की आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों को भी गति देंगे।दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगा।

इस अवसर पर *सरपंच झन्ना दिल्लीवार*, *जनपद सदस्य बेला यादव*, *उपसरपंच घनश्याम दिल्लीवार*, *मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख*, *महामंत्री पुराण देशमुख*, * डीलेश साहू*, *मंडल मंत्री राजेश चंद्राकर*, *जनपद सभापति लोमश चंद्राकर*, *सरपंच भुवनलाल देशमुख*, *किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नोवेश्वर पिपरिया*; साथ ही *सरपंच भागवत पटेल*, *मंडल उपाध्यक्ष पवन देवांगन*, *सोसायटी अध्यक्ष भैया लाल साहू*, * माधव देशमुख*, * मुन्ना लाल देशमुख*, *बूथ अध्यक्ष वेदप्रकाश देशमुख*, *सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर*; पंचगण—* ढालसिंह भारती, सुरेखा साहू, मंजूषा मेश्राम, पंचराम देशमुख, पारख साहू, राजेश साहू* सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!