Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोरर की पवारा बाई ने भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सहगांव के सरपंच ने गांव में विद्युत पोल सुधारने, ग्राम पिरीद के प्रीतम एवं नीना साहू ने जाॅब कार्ड बनाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह ग्राम चीचा की लक्ष्मी बाई एवं ग्राम सोरर की संजू बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा ग्राम खुंदनी के बंशीलाल ने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!