Skip to main content

PATRIKA24x7

वनमण्डल बालोद द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पूर्व माध्यमिक शाला में वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर प्रदान किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

वनमण्डल बालोद और वन प्रबंधन समिति भैंसबोड़ द्वारा डौण्डी विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसबोड़, पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसबोड़ को वाटर कूलर और वॉटर प्यूरीफायर प्रदान किया गया। इस अवसर पर वनमंडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, उपवन मंडल अधिकारी दल्लीराजहरा एम. सी. डाहिरे, उपवन मण्डल अधिकारी बालोद किशोरी लाल साहू, परिक्षेत्र अधिकारी बालोद, वन प्रबंधन समिति भैंसबोड़ के अध्यक्ष महेश निषाद, सरपंच ग्राम पंचायत भैंसबोड़ चित्रकान्त ठाकुर, वन विभाग के कर्मचारी, ग्रामवासी और स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!