Skip to main content

PATRIKA24x7

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध जिले में की जा रही है निरंतर कार्रवाई।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर द्विवेदी के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 06 अप्रैल 2026 को थाना कंवर क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी लीलाराम गंधर्व एवं थाना रनचिरई क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी खोमिन बाई के पास से कुल 45 नग पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 8.10 लीटर देशी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत अजमानतीय प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचन में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी समिघा पांडे, आबकारी उप निरीक्षक जागेश्वर सिंह दाऊ द्वारा की गई। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक राकेश देशमुख एवं वाहन चालक  हरीश का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!