Skip to main content

PATRIKA24x7

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ओरमा सरपंच ने परिजनों से मिलकर दी आर्थिक सहायता।

परस साहू 

गुण्डरदेही बालोद 

बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मेंड़की के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रायपुर में हुई सड़क दुर्घटना में भेश नारायण साहू उर्फ राजा साहू का दुखद निधन हो गया, जिससे गांव में मातम का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू अपने पंचों के साथ शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचीं और मृतक के पिता जगदीश साहू से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने अपने मानदेय से ₹4000 की सहयोग राशि प्रदान की। साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली ₹2000 की श्रद्धांजलि सहायता राशि भी मृतक के पिता को भेंट की गई।

सरपंच ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़ी हैं और आगे भी हर संभव मदद करती रहेंगी।

इस मौके पर उपसरपंच रामचंद्र यादव, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक धनराज साहू, रोशनी साहू, विश्वाकांत भारद्वाज, संतोष साहू, सुदामा साहू, ललित ठाकुर, तेजराम साहू सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!