लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
बालोद। ग्राम पंचायत ओरमा में आज सरपंच मंजूलता साहू के मार्गदर्शन में संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभा कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में सरपंच मंजूलता साहू, सचिव संतोष साहू, उप सरपंच रामचंद्र यादव, पंच सुदामा साहू एवं सगुना साहू, रोजगार सहायक नंदिनी सोनकर, ऑपरेटर अभिजीत श्रीवास्तव, भाजपा नेता बलराम साहू सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमलेश्वरी साहू, पेमीन साहू, मितानिन शतरूपा साहू, गुंजन साहू, दिनेश्वर सोनकर, ग्राम पटेल धनु सोनकर एवं हेमलाल पारकर उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा बनाए गए संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

