परस साहू
गुण्डरदेही।
*आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही**आरोपी हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट्, एन.डी.पी.एस.एक्ट् के आधा दर्जन प्रकरण मे जा चुका है जेल*
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 17.04.2026 को थाना पण्डरी पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू जप्त किए गए।
पुलिस टीम द्वारा दलदलसिवनी वर्मा चिकन सेन्टर के पास आरोपी सूरज चौरे को अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घुमते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
सूरज चौरे पिता स्व. मनोज चौरे उम्र 28 वर्ष निवासी-शिवाजी नगर द्वारिका विहार दलदलसिवनी थाना पण्डरी रायपुर दर्ज आपराधिक रिकार्ड- आरोपी थाना पण्डरी क्षेत्र का गुण्डा बदमाश है। आरोपी के विरूध्द उक्त अपराध के अतिरिक्त थाना पण्डरी मे (1) अप. क्र. 299/2017 धारा- 307,294,323,147,148,149 भा.द.वि. (2) अप.क्र. 88/20 धारा-294,323,506,34 भा.द.वि. (3) अप.क्र. 83/2022 धारा- 294,323,324,506,34 भा.द.वि. (4) अप.क्र. 358/2022 धारा- 294,323,341,427,506,324,34 भा.द.वि., 25,27 आम्र्स एक्ट् (5) अप.क्र. 19/2023 धारा-307,147,148, भादवि, 25,27 आर्म्स एक्ट् (6) अप.क्र. 220/2025 धारा-20(ए)एन.डी.पी.एस, 25 आर्म्स एक्ट् का आपराधिक रिकार्ड है।

