Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर मिश्रा ने सभी अभ्यर्थियों से धैर्य, आत्मविश्वास एवं शांत मन से परीक्षा में शामिल होने की अपील की।

परस साहू 

गुण्डरदेही।

रविवार 03 मई को बालोद जिले के 02 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी नीट 2026 परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बिना किसी घबराहट के पूरे आत्मविश्वास, धैर्य एवं शांत मन से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने परीक्षार्थियों को खुद पर विश्वास रखते हुए बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होने को कहा है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि परीक्षाएं केवल स्मृति की नही, बल्कि आपके धैर्य की भी परीक्षा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शांत मन से खुद पर विश्वास करते हुए प्रश्नों को हल करने की समझाईश दी है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ मेहनत करने से परीक्षार्थी को उनका फल अवश्य मिलता है। मिश्रा ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले जिले की सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य एवं परीक्षा में उनकी सफलता की कामना की है।

कलेक्टर मिश्रा ने जिले के सभी परीक्षार्थियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार 03 घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने एवं ड्रेस कोड सहित नीट परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। उन्होंने सभी पालकों से भी अपने बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव से मुक्त रखने के अलावा परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में पहुँचाने की भी अपील की है।
–00–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!