Skip to main content

PATRIKA24x7

छत्तीसगढ़ में नाच का समृद्ध शाली इतिहास रहा है आर्थिक अभाव के बाद भी नाचा कलाकार संस्कृति को बचाने में लगे हुए हैं।

परस साहू गुण्डरदेही।

छत्तीसगढ़ नाचा महोत्सव का त्रिवसीय आयोजन ग्राम निपानी बालोद छत्तीसगढ़ नाचा महोत्सव लोक कलाकार संस्था के द्वारा किया गया है आज प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला सरपंच संघ बालोद के अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू ने नाचा के सम्बन्ध में अपनी बात रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नाच संस्कृति का समृद्ध इतिहास रहा है पहले खड़े साज के अंतर्गत नाचा कार्यक्रम होता था जिसमें सभी कलाकार खड़े होकर गायन वादन करते थे बिजली के अभाव में चार लोग मशाल लेकर खड़े रहते थे फिर धीरे धीरे मंचीय व्यवस्था होने लगा फिर आगे जाकर मदन मदराजी दाऊ रामचन्द्र देशमुख, खुमान साव जैसे कला के पुरोधा ने इस संस्कृति को बढ़ाने में अपना तन मन धन सब कुछ न्योछावर किए जिसका परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ की धरती में हजारों कलाकार पैदा हुए और छत्तीसगढ़ में अपनी सांस्कृतिक सेवा दे रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकार आर्थिक अभाव से जूझ रहे हैं उन्हें शासन स्तर से सहयोग की आवश्यकता है इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बालोद ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष कृष्णा साहू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि दिलीप डहरे सरपंच निपानी, कुमुदिनी साहू सरपंच बेलोदी, सीमा साहू सरपंच सोहपुर थे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ नाचा लोक कलाकार संस्था के अध्यक्ष चक्रधारी जी, पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी आस पास के कलाकार एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!