Skip to main content

PATRIKA24x7

जनगणना 2027 रू समय-सीमा से पूर्व शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक हुए सम्मानित।

परस साहू बालोद 

ग्राम घीना में मकान सूचीकरण के काय का लिया जायजा

जनगणना 2027 अंतर्गत समय-सीमा से पूर्व शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों को आज जनसमस्या निवारण शिविर घीना में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले प्रगणकों में नगर पंचायत गुण्डरदेही की प्रगणक नेहा गुप्ता और ग्राम दुर्गीटोला के प्रगणक योगेंद्र चुरेंद्र शामिल हैं। सीईओ चंद्रवंशी ने सम्मानित करते हुए उनके कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी ने आज जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम घीना में प्रगणकों द्वारा किए जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कमल साहू के घर पहुंचकर वहाॅ हो रहे जनगणना कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ जनगणना प्रगणक संतोष देवांगन, कुलेश्वर प्रसाद सिंह और  भागवत प्रसाद साहू से उनके द्वारा किए जा रहे मकानी सूचीकरण के कार्य की जानकारी ली और उन्हें निर्धारित समय सीमा से पूर्व शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सहायक जिला जनगणना अधिकारी प्राची ठाकुर, राज्य जनगणना नोडल अधिकारी  यशवर्धन सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!