Skip to main content

PATRIKA24x7

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 23 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, डौंडी के दिघवाड़ी में हुआ भव्य आयोजन।

परस साहू बालोद

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के अंतर्गत आज जनपद पंचायत डौंडी के ग्राम दिघवाड़ी में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस समारोह में कुल 23 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। दिघवाड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी अंचल की समृद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिली। सभी नवविवाहित जोड़ों का विवाह पूरी तरह से पारंपरिक पद्धति से संपन्न कराया गया।

योजना के तहत शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि और उपहार सामग्री भी जोड़ों को प्रदान की गई, ताकि वे सुखद गृहस्थ जीवन की शुरुआत कर सकें। इस मांगलिक अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद देने पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष डौंडी भोला राम नेताम, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू, सरपंच कमिथला गावड़े, और उप-सरपंच धर्मेंद्र मांडवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्वजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!