Skip to main content

PATRIKA24x7

भाजपा का लक्ष्य सशक्त संगठन के माध्यम से समृद्ध राष्ट्र निर्माण*– *अभिषेक शुक्ला।

परस साहू बालोद 

*–भाजपा की शक्ति कार्यकर्ता है–*
भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग के सह-प्रभारी अभिषेक शुक्ला बिलासपुर संभाग अंतर्गत जिला कोरबा,रायगढ़, जांजगीर चांपा,गौरेला पेंड्रा,बिलासपुर ग्रामीण में लगातार प्रवास कर ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के जिला प्रशिक्षण वर्ग में “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर” विषय,देश के समक्ष चुनौतियों राजनीतिक एवं सामाजिक एवं अन्य संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार साझा किया।

भाजपा के संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समृद्ध राष्ट्र बनने तेजी से आगे बढ़ रहा है। वही देश के भीतर कुछ आंतरिक और बाह्य चुनौतियां आज भी विधमान है। भारत की बढ़ती ताकत और क्षमताओं के कारण देश के अंदर और बाहर कुछ ताकत देश को अस्थिर और अराजकता फैलाने तथा भारत के सामरिक,आर्थिक एवं सामाजिक हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।जिसके प्रति देश के हर नागरिक को सजग रहने की जरूरत है।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ को छत्तीसगढ़ की भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की जानकारी दी गई।उन्हें प्रदेश के सामाजिक एवं धार्मिक परम्पराओ ऐतिहासिक मन्दिरो प्राचीन राजवँशो,तथा छतीसगढ़ की विभूतियों से परिचय कराया गया।

प्रशिक्षण वर्ग में अलग अलग विषय विशेषज्ञों ने पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नवाचार आधारित कार्यपद्धतियो को अमल में लाने की रणनीति पर जोर दिया।साथ ही कार्यकर्ताओ से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को सोशल मीडिया ,आधुनिक संचार माध्यमो एवं बूथ स्तर पर जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। तथा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान,एकात्म मानवदर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंचनिष्ठा के सिद्धान्तों से अवगत कराया।

भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओ को वैचारिक रूप से मजबूत करना,संगठन की विचारधारा,कार्यपद्धति एवं दायित्वों से जोड़ना है।भाजपा की शक्ति कार्यकर्ता है।हमारा लक्ष्य स्पष्ट है सशक्त संगठन के माध्यम से समृद्ध राष्ट्र निर्माण। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल ही नही बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!