Skip to main content

PATRIKA24x7

मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम” आयोजित किया गया।

परस साहू बालोद 

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वाधान में सेजेस नया बाज़ार राजहरा,वि ख डौंडी, जिला बालोद में आज दिनांक 22/05/2026 को “मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम” आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं संकोच को दूर कर समाज में सकारात्मक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।संपूर्ण भारत में यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 28 मई को मनाया जाता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्काउट गाइडस के बच्चों एवं प्रभारी द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समाज में सम्मान एवं संवेदनशीलता का वातावरण स्थापित करने का संदेश दिया गया। शाला में ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।साथ ही यह संकल्प लिया गया कि इस विषय पर अधिक से अधिक जागरूकता कार्यकम अन्य विद्यालयों,महाविद्यालयों, आंगनबाडियों, एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कर लोगो को जागरूक किए जायेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष रमेश गुज्जर, संकुल समन्वयक राजमल जैन तथा संस्था प्रभारी प्राचार्य महेश गोरे एवं समस्त स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रभारी अन्नपूर्णा ध्रुव गाइड कैप्टन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेंजर्स मुस्कान,रागिनी,पलक साहू,स्काउट_गाइडस कु हेमा,तुषार कार्तिक राव का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!