Skip to main content

PATRIKA24x7

साहस और सजगता का सम्मान — चैन स्नैचिंग के आरोपी को पकड़ने में सहयोग करने वाले नागरिक हुए सम्मानित।

परस साहू बालोद 

हाल ही में थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत एक चैन स्नैचिंग के प्रयास की घटना में आम नागरिकों द्वारा दिखाई गई तत्परता, साहस एवं जिम्मेदारी का सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि प्रार्थिया कृतिका यदु, निवासी बैरन बाजार, रायपुर अपने घर से पैदल जिम जा रही थीं। इसी दौरान एसबीआई बैंक रीजनल कार्यालय के पास एक युवक द्वारा उनके गले में पहनी सोने की चैन छीनने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 286/26 अंतर्गत धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई तथा आरोपी रेहान साहू पिता अजय साहू, निवासी गोलबाजार को गिरफ्तार किया गया।

उक्त घटना के दौरान आरोपी को पकड़ने एवं पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले हिमांशु सोनी, निवासी पेंशन बाड़ा एवं शोभरन सिंह ठाकुर, निवासी काशीराम नगर की साहसपूर्ण भूमिका को देखते हुए आज पुलिस आयुक्त रायपुर संजीव शुक्ला द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में जागरूक नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

रायपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!