लीलाधर साहू गुण्डरदेही।
ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुथरेल में विकास कार्यों को गति देने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
जानकारी के अनुसार सरपंच पेमिन दीपक साहू ने 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले टीना सेड और 10 लाख रुपये के सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। दोनों कार्यों पर कुल 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कुथरेल की सरपंच पेमिन दीपक साहू रहीं। अध्यक्षता उप सरपंच नरेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सभी पंचगण, कुथरेल के ग्राम प्रमुख एवं पंचायत बॉडी के सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान सरपंच पेमिन दीपक साहू ने कहा कि गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। टीना सेड बनने से सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। वहीं सीसी रोड से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए सरपंच और पंचायत बॉडी का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान सिंह साहू, वासुदेव साहू, नकुल ठाकुर, झमेंद साहू, तिलक साहू, गोपाल साहू, पुराणिक साहू, बरसाती साहू, धर्मेंद्र साहू, उत्तम कुर्रे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

