Skip to main content

PATRIKA24x7

पौधारोपण की सराहना करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

परस साहू बालोद

*विश्व पर्यावरण दिवस* हरा भरा, स्वच्छ धरा उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कुछ विशेष पर्यावरण प्रेमियों से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल द्वारा उनके पास जाकर उनसे मुलाकात कर उनके द्वारा पूर्व में किए गए

पौधारोपण के साथ साथ उचित देखभाल का निरिक्षण किया एवं उन्हें विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर दो वर्ष पूर्व पुराना बस स्टैंड के वेल्डिंग दुकान के संचालक सुभाष यादव दो नीम के पौधे रखे थे उस समय मैंने सुभाष यादव से पूछा ये पौधा क्या करोगे तो उन्होंने कहा मैं इसे दुकान के सामने लगाऊंगा। तो मैंने कहा ठीक है लगाना लेकिन ट्री गार्ड की ऊंचाई आठ फीट रखना तभी आपका पौधा सुरक्षित रहेगा। तो आज मैं पर्यावरण दिवस पर यहां गया तो पाया कि सुभाष यादव ने पौधे आठ फीट के ट्री गार्ड में लगाया हुआ है।

मैंने उन्हें इसके लिए बधाई दी। इनकी प्रेरणा से आसपास दुकान के लोग भी नीम के पौधे ट्री गार्ड में लगाए हैं। इसके पश्चात् आदर्श ग्राम तिरगा में पर्यावरण प्रेमी लुकेश देशमुख से मुलाकात कर उनके द्वारा तिरगा ग्राम में पूर्व में किए गए पौधारोपण का निरीक्षण किया और लुकेश देशमुख उनके द्वारा किए गए पौधारोपण की सराहना करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इसके पश्चात् आदर्श ग्राम तिरगा के प्यारे लाल बेलचंदन स्कूल में छात्र छात्राओं द्वारा पर्यावरण पर आधारित पेंटिंग पर गुरू जनों एवं अतिथि गणों ने पुरस्कार वितरण किया एवं शाला परिसर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल द्वारा रचित कविता ” जितने काटोगे पेड़ उससे अधिक हम लगाएंगे। ज़मीं कम पड़ी तो क्या हुआ फलक में भी उगाएंगे।।” बोलकर शाला के छात्र छात्राओं, गुरू जनों, अतिथियों के साथ मिलकर फूल के पौधे एवं फलदार पौधों का पौधारोपण किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र एवं भिलाई नगर सेक्टर 07 में फलदार, छायादार पौधे का पौधारोपण किया।इस अवसर पर संयुक्त रूप से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल,लुकेश देशमुख,आनंद कपूर ताम्रकार( पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग), भीमा चौहान, सुभाष यादव, श्वेता जैन निकिता जयेश शिंगणे, सुरेन्द्र साहू, डॉक्टर ईश्वरी देशमुख उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!