परस साहू बालोद
दल्लीराजहरा: शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भिलाई स्टील प्लांट की शाखा दल्ली माईन्स स्थित पैलेट प्लांट में लगभग 200 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। जिसके अंतर्गत आकर्षक, सुदंर, फुलदार, सघन व छायादार पौधों का रोपण किया गया। जिससे पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक हो।
एसजेएसपीएल प्लान्ट हेड रामशरण अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में वातावरण का तापमान बढ़ते ही जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए प्लांट क्षेत्र के खाली जगहों पर आगामी दिनों में सघन वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र दल्ली माईन्स के जीएम सुकान्तो मण्डल,फैक्ट्री मैनेजर पीसीएस राव सहित कर्मचारी एवं श्रमिक व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

