Skip to main content

PATRIKA24x7

ऽ थाना डौण्डीलोहारा पुलिस एवं सायबर सेल टीम द्वारा गांजा तस्करों के खिलाफ बडी कार्यवाही।

परस साहू बालोद

ऽ आरोपियों से कुल 72.621 किलोग्राम गांजा कीमती 36,31,050 रूपये एवं 04 नग मोटर सायकल, 04 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाईल जुमला कीमती 40,52,050 रूपये जप्त किया गया।
ऽ 05 गांजा तस्कर गिरफ्तार जिसमें एक नाबालिक भी शामिल।
ऽ आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर भेजा गया जेल।

—00—
 पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक बोनी फॉस एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक सुनील तिर्की एवं सायबर सेल टीम बालोद तथा थाना डौण्डीलोहारा स्टाफ के द्वारा ग्राम भेड़ी तिराहा डौण्डीलोहारा बालोद मार्ग के पास गांजा तस्करों के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए कुल 72.621 किलोग्राम गांजा कीमती 36,31,050 रूपये व आरोपियों से 04 नग मोटर सायकल, 04 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाईल जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

–00—
विवरण दृ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 09.06.2026 को जरिए मोबाइल से सूचना मिला कि 04 मोटर सायकल में कुल 06 लोग सवार होकर उड़ीसा से अधिक मात्रा में गांजा लेकर निकले है। पहले मोटर सायकल में 02 लोग बैठे है जो सामने का रास्ता देख रहे है, तथा उसके पीछे 02 मोटर सायकल में एक एक लोग सवार है तथा दोनो मोटर सायकल में पीछे की ओर लोहा का कैरियर बनाकर उसके उपर काला रंग का बड़ा बड़ा प्लस्टिक का टब रखे है जिसमें गांजा को छीपाकर रखे है और एक मोटर सायकल पीछे है जिसमें भी दो लोग बैठे है जो पीछे का रास्ता देख रहे है सभी लोग बालोद होते हुए डौण्डी लोहारा से मप्र. की ओर जा रहे है।

इस ग्रुप में सामने चल रहे मोटर सायकल का नंबर एमपी 38 जेड ए 6414 है तथा अन्य तीनो मोटर सायकल भी एमपी पासिंग का होना बताया कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर आवष्यक दिषा-निर्देष प्राप्त कर हमराह स्टाफ, सायबर सेल टीम बालोद व गवाहन के मौके पर रवाना हुए, ग्राम भेड़ी के तिराहा के पास पहुंचकर स्टाफ के साथ दबिश देकर नाकाबंदी कर एंबुश लगाया गया। कुछ समय तक बालोद की ओर से आने जाने वाले वाहनो को चेक करते रहे इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये गया एक मोटर सायकल क्रमांक एमपी 38 जेड ए /6414 आते दिखाई दिया जिसे रोकने पर पीछे बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटर सायकल से कूद कर भाग गया मोटर सायकल चालक को घेराबंदी कर रोका एवं एंबूश को बनाये रखे समय पर एक-एक करके संदेही एमपी पासिंग वाहन जिसमें बड़ा बड़ा प्लास्टिक टब काला रंग का बंधा था आये जिन्हे भी मौके पर रोका गया।

चौथे मोटर सायकल भी कुछ समय बाद आया जिसे भी रोक कर रखा गया। सभी को रोक कर नाम पता पुछे तो अपना नाम पता बताने पर आना कानी करने लगे फिर सभी ने रायसेन भोपाल मप्र. क्षेत्र का होना बताकर अपना नाम पता बताये क्यों और किस कारण से इधर आए थे पूछने पर टाल मटोल करने लगे। संदेही 01. श्याम गोंड, पवन गोंड, प्रदीप चौहान, संजय कुमावत, धारा सिंह उर्फ तारा सिंह का बारी बारी तलाशी लिया गया। तीन संदेही के पास मोटर सायकल एवं मोटर सायकल में रखे बेग में दैनिक कपड़ो के अलावा कोई भी आपत्ति जनक वस्तु नही मिला। दो संदेही जो अपने मोटर सायकल में पीछे भाग में लोहा के राड पटटी से कैरियर बनाकर उसके उपर बड़ा बड़ा काला रंग प्लस्टिक टब रखे थे जिनका तलाशी क्रमषः लिया गया संदेही पवन गोड़ के कब्जे से मोटर सायकल बिना नंबर एसपी होण्डा साइन काला लाल रंग का तलाशी लेने पर प्लास्टिक टब में रस्सी बंधा था को जिसे खोलकर देखने पर बारी बारी टब को हटाते गया।

उपर से दो टब हटाने पर अन्य टब का पेंदा/सतह भाग को काटकर होल बनाना पाया गया जिसमे भूरे रंग के छोटे बड़े पैकेट में कुछ वजनी वस्तु रखा मिला बारी बारी पैकेट को निकालने पर कुल 22 नग पैकेट मिला तथा कुल टब की संख्या 28 नग जिसमे दो टब का सतह/पेंदा सही था बाकी काटकर होल बनाया गया था। संदेही श्याम गोड़ के कब्जे के मोटर सायकल लियो होण्डा एमपी 04/क्यू एल /2667 का तलाशी लेने कुल 28 नग पैकेट मिला जिसे जप्त किया गया। बरामद वस्तु को गांजा मादक पदार्थ होना पाये जाने से इलेक्ट्रानिक तराजू वजन करया गया जो गांजा का कुल वजन 72.621 किलोग्राम कीमती 36,31,050 रूपये व आरोपियों से 04 मोटर सायकल व 04 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाईल जप्त किया गया। मामले की संपूर्ण कार्यवाही कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत् बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि अनित राम यादव
प्र.आर. विरेन्द्र साहू, प्र.आर. दिगम्बर वर्मा आरक्षक- विनोद अजय, पुनम खरे, कुमलाल वर्मा, रविषंकर देषलहरे सायबर सेल टीम बालोद – सउनि धरम भुआर्य, विपिन गुप्ता, पुरन देवांगन, भोपसिंह, आकाष दुबे, संदीप यादव, गुलजारी साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीः-
01. श्याम गोड़ पिता किषन गोड़ उम्र 26 साल पता ग्राम टपराटोला थाना व जिला रायसेन मप्र ।
02. पवन गोड़ पिता दारा सिंह गोड़ उम्र 26 साल पता वार्ड नंबर 13 राहत गढ़ हनुमान मंदिर के पीछे थाना राहत गढ़ जिला सागर मप्र. ।
03. प्रदीप चौहान पिता भीम सिंह चौहान उम्र 20 साल जाति बैरागी पता ग्राम टपरापठारी थाना व जिला रायसेन मप्र. ।
04. संजय कुमावत पिता मदन कुमावत उम्र 20 साल ग्राम टपरा पठारी थाना रायसेन जिला रायसेन मप्र.
05. विधि से संघर्षरत् बालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!