Skip to main content

PATRIKA24x7

विधायक ललित चंद्राकर बोले – मोदी जी के नेतृत्व में भारत बना विश्वगुरु की राह पर अग्रसर*..

परस साहू बालोद 

*”सबका साथ, सबका विकास” के 12 स्वर्णिम वर्ष*

*प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर मरोदा मां कल्याणी शीतला मंदिर में हवन-यज्ञ*..

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने एवं 4399 दिनों तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में गौरव प्राप्त करने पर मरोदा स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर में रिसाली भाजपा मंडल एवं मरोदा पुरैना मंडल द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शामिल होकर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर *विधायक ललित चंद्राकर* ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। 4399 दिनों की यह यात्रा भारत के नव-निर्माण की यात्रा है। मोदी जी ने दुनिया को दिखा दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और स्पष्ट विजन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

*मोदी जी के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां:*
*1. विकास के नए प्रतिमान:* 4 करोड़ से अधिक पीएम आवास, हर घर जल से 12 करोड़ परिवार लाभान्वित, 11 करोड़ शौचालय निर्माण, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन।
*. सुशासन और पारदर्शिता:* DBT से 34 लाख करोड़ सीधे खातों में, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, डिजिटल इंडिया से दुनिया में UPI का डंका।
. *आत्मनिर्भर भारत:* मेक इन इंडिया, डिफेंस में आत्मनिर्भरता, चंद्रयान-3 की सफलता, स्टार्टअप इंडिया से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम।
*. वैश्विक प्रतिष्ठा:* G20 की सफल अध्यक्षता, योग को वैश्विक पहचान, ऑपरेशन गंगा और कावेरी से संकट में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी।
*जनकल्याण:* आयुष्मान भारत से 7 करोड़ से अधिक इलाज, किसान सम्मान निधि से 11 करोड़ किसान लाभान्वित, उज्ज्वला से 10 करोड़ महिलाओं को धुएं से मुक्ति।

चंद्राकर ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व का प्रमाण हैं। आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भी मोदी की गारंटी को पूरा कर रहा है।

विधायक ने कहा कि मोदी जी तपस्वी की तरह राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। उनका एक-एक पल देश के लिए समर्पित है। हम सभी कार्यकर्ता मां कल्याणी शीतला से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री जी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और भारत को परम वैभव तक ले जाएं।

कार्यक्रम में जिला भाजपा मंत्री एवं माँ कल्याणी शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, अण्डा-निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री दशरथ साहू, नरेन्द्र निर्मल, वार्ड पार्षद विधि यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने हवन में आहुति देकर प्रधानमंत्री जी के यशस्वी जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!