Skip to main content

PATRIKA24x7

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 03 दिवसीय पंजीकरण शिविर आयोजित।

परस साहू बालोद

शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया पंजीयन।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ’’विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ 03 दिवसीय पंजीकरण शिविर का आयोजन 18 से 20 जून तक सांस्कृतिक भवन नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों में संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन इत्यादि योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत डौण्डी अध्यक्ष मोहंतीन चैरका, उपाध्यक्ष संजीव पार्षद संतोष देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रत्न भूषण वाहने एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!