Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर एवं एसपी की मौजूदगी में नीट प्रश्नपत्र के पैकेट तगड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केन्द्रों में रवाना किए गए।

परस साहू बालोद 

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा आज दोपहर को आयोजित होगी। कैनरा बैंक में विशेष सुरक्षा के बीच रखे गए प्रश्नपत्रों के पैकेटों को आज सुबह कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं एसपी योगेश पटेल की मौजूदगी में संबंधित परीक्षा केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा के तौर पर जिला पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज दोपहर 02 से 05 बजे के बीच नीट की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसके लिए जिले में दो परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिनमें पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली तथा स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय दुधली शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!