परस साहू बालोद
आज दिनांक 23 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम मंडल, जिला भिलाई (छत्तीसगढ़) द्वारा राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अखंड भारत के प्रखर पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को “बलिदान दिवस” के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर सीमा तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित एवं संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बृजेश बिचपुरिया (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा) ने अपने उद्बोधन में डॉ. मुखर्जी जी के संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में संजय दानी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिक निगम भिलाई), डॉ. प्रदीप चौधरी (प्रदेश सहसंयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ) एवं तिलक राज यादव (जिला कार्यालय सहप्रभारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन बी. पदमनाभन (मंडल महामंत्री) द्वारा किया गया तथा निकिता शिगणे (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा) ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पश्चिम मंडल के पदाधिकारीगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रहित सर्वोपरि के उनके विचार और आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
“जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है।”
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

