Skip to main content

PATRIKA24x7

क्षेत्रीय विकास को लेकर दिल्ली में सक्रिय रहे मोहन मंडावी और प्रमोद जैन, केंद्रीय नेताओं से की मुलाकात।

परस साहू बालोद 

दिल्ली प्रवास के दौरान कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद मोहन मंडावी एवं गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने देश के कई वरिष्ठ नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव तथा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर छत्तीसगढ़, बस्तर संभाग एवं गुण्डरदेही क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनभावनाओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों को गति देने की मांग रखी।

वरिष्ठ नेताओं एवं मंत्रियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
पूर्व सांसद मोहन मंडावी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान हुई ये मुलाकातें क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी तथा आने वाले समय में गुण्डरदेही, बालोद, बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!