परस साहू बालोद
ऽ नाबालिक बालक ने कुल 5,00,000 रू नगद चोरी कर अपनी मां को दिये थे रकम।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बालोद के अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस प्रार्थी नितेश साहू पिता स्व. दिपक साहू उम्र 29 वर्ष पता वार्ड क्र. 06 पाण्डेपारा बालोद थाना व जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.11.2025 से दिनांक 25.02. 2026 के मध्य प्रार्थी के मां मीना साहू के कमरे में रखे आलमारी से नगदी 5,00,000 रूपये चोरी होने की रिपोर्ट कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान पूर्व में विधि से संघर्षरत् बालक से पुछने पर बताया कि प्रार्थी के कमरे में रखे आलमारी से चोरी किये रूपये को इनकी मां ममता साहू द्वारा 4,00,000 रूपये वापस करने का वादा किया है किंतु मुकर गयी है। प्रकरण में विधि से संघर्षरत् बालक द्वारा चोरी किये रूपयें मे से 3,60,000 रूपयें को अपनी मां ममता साहू को देना बताने पर आरोपी ममता साहू को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जिन्होने बतायें कि इनके पुत्र द्वारा अपनी बड़ी मां मीना साहू के घर से चोरी कियें रूपयें मे से 3,60,000 रूपयें मिला था जिसे घरेलू कार्यो एवं विधि से संघर्षरत् बालक द्वारा पार्टी करने तथा प्रकरण में बालक की जमानत पर खर्च करना बतायें। आरोपी ममता साहू के द्वारा चोरी कियें रूपयें को बेईमानी पूर्वक रखना पायें जाने से आरोपी ममता साहू के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 01.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपियां की गिरफ्तारी एवं प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, परि. उप.निरी आशमा कुर्रे म.आर. जागृति ठाकुर, ममता ठाकुर, लक्ष्मी पटेल, पूर्णिमा ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

