परस साहू बालोद
,, चित्राक्षी टंडन, पिता नुरेन्द्र टंडन” आयु 09 वर्ष, कक्षा चौथी की छात्रा, ग्राम माहुद (अ), विकासखंड गुण्डरदेही, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) की निवासी हैं।
दिनांक 05.05.2026 को प्रातःकाल गाँव स्थित कुएँ में एक गौ माता के अचानक गिर जाने की घटना घटित हुई। इस आपात स्थिति में कुमारी चित्राक्षी टंडन ने अद्भुत सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल गाँव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। उनके समयोचित प्रयास एवं सजगता के कारण ग्रामीणों द्वारा गौ माता को सुरक्षित एवं सकुशल कुएँ से बाहर निकाल लिया गया।
चित्राक्षी टंडन द्वारा प्रदर्शित साहस, जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं सामाजिक चेतना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उनके इस उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य के लिए उन्हें “राष्ट्रीय बाल पुरस्कार” प्रदान किए जाने हेतु विधायक कुंवर सिंग निषाद सांसद विजय बघेल दुर्ग लोकसभा, ग्रामसभा पंचायत माहुद (अ) अनुशंसा किया।

