Skip to main content

PATRIKA24x7

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संविदा भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न।

परस साहू बालोद

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सभी नियुक्तियों में शासन की मार्गदर्शिका का किया गया कड़ाई से पालन।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बालोद जिले में विभिन्न पदों पर की गई संविदा भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और शासकीय नियमों के अनुरूप संपन्न की गई है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित इस भर्ती में शासन के निर्धारित मार्गदर्शिका और मापदंडों का कड़ाई से पालन किया गया है। उन्होंने बताया कि संविदा भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए स्व-प्रमाणित शैक्षणिक दस्तावेजों और घोषणा पत्र के आधार पर पूर्ण प्रामाणिकता के साथ अंकों का निर्धारण किया गया है।

विभाग युवाओं को अवसर देने और संपूर्ण चयन प्रक्रिया की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में अभ्यर्थी आशा साहू को कार्यालय द्वारा 18 नवंबर 2024 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया। जिसके परिपालन में 25 नवंबर 2024 को कार्यस्थल पर उपस्थिति दी गई। जिसके 10 दिवस के बाद 05 दिसंबर 2024 को अभ्यर्थी द्वारा पारिवारिक जिम्मेदारी और शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक तैयारी का आवेदन कार्यालय में सौंपकर त्यागपत्र दिया गया, जिसे नियमानुसार स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की सभी भर्ती व्यवस्थाओं को पूरी तरह आदर्श और पारदर्शी बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!