Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर मिश्रा ने प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया जाॅब आॅफर लेटर प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्रदान करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

परस साहू बालोद

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित जिले के 27 प्रशिक्षणार्थियों को जाॅब आॅफर लेटर प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित 27 प्रशिक्षणार्थियों को हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी, प्लम्बिंग, वेल्डिंग, सोलर के रूप में राज्य एवं राज्य के बाहर के प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्रदान किया गया है। इस अवसर पर मोतीलाल देवांगन, एवं  खेमंत सिन्हा सहित प्रथम एजुकेशन फांउडेशन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!