परस साहू बालोद
🏫🌸 शाला प्रवेश उत्सव 2026 🌸🏠
सर्वप्रथम मां सरस्वती के तेलय चित्र में पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत किए गए इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया तथा उन्हें मुंह मीठा के रूप में मिठाई खिलाई गई तथा स्कूल परिसर की तरफ से पुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि के रूप में ग्राम के प्रथम प्रमुख नागरिक सरपंच ग्राम पंचायत कांदुल पदुमलाल साहू ग्राम विकास समिति कांदुल के अध्यक्ष जीवनलाल देवांगन शाला विकास समिति अध्यक्ष शीत साहू ओम पब्लिक स्कूल कांदुल शाला के प्रबंधक दानेश्वर प्रसाद साहू प्रधान पाठक रोशनी साहू शिक्षक /शिक्षिकाओं दुलारी साहू वर्षा चंद्रवंशी कीर्ति साहू ग्रामीण अतिथियों एवं पालकों गण की उपस्थित थे।
*इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत कांदुल पदुमलाल साहू* ने अपने स्वागत भाषण में बच्चों को शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार के महत्व के बारे में प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व शाला परिवार को आभार व्यक्त किया हुआ।
*विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष जीवनलाल देवांगन ने*
विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से भी जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं सफल नागरिक बन सकें।
*अध्यक्ष शीत साहू शाला विकास समिति ओम पब्लिक स्कूल कांदुल* के द्वारा आभार व्यक्त किया क्या और स्कूल परिसर की स्वच्छता ड्रेस कोड एवं पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात बताई गई सभी अतिथियों के द्वारा विशेष सहयोग दो नग सिलिंग पंखा दो नग ब्लैक बोर्ड तथा दो नग पानी जार देने की घोषणा किया गया अध्यक्ष एवं शाला परिवार सभी अतिथियों ने अपनी कीमती व बहुमूल्य समय और योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया गया

