परस साहू बालोद
शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शाला विकास समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
समिति में दीनदयाल साहू को अध्यक्ष तथा छत्रपाल साहू को उपाध्यक्ष चुना गया सचिव डॉ. संगीता मसीह प्राचार्य विषय विशेषज्ञ नरेन्द्र साहू व्याख्याता शिक्षाविद मोहनलाल मंडावी, सेवानिवृत्त शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि कुमुदनी साहू सरपंच हुलास साहू उपसरपंच सदस्य टीकेश्वर लाल साहू प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला संध्यारानी साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला कैलाश साहू व्याख्याता पालक सदस्य चंद्रहास साहू, संगीता देवी साहू लक्ष्मी साहू, मीना साहू, चित्रलाजली विश्वकर्मा, विजय साहू, उमेश साहू, राधेश्याम साहू, ओमप्रकाश साहू तथा अजय साहू को सदस्य के रूप में चयनित किया गया।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यालय आने-जाने में छात्राओं को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष इस योजना के तहत निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाती है। इस अवसर पर कुल 21 पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में श्यामलाल मंडावी पूर्व अध्यक्ष नोहर सिंह साहू, नेतराम साहू, होलेश्वर साहू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

