Skip to main content

PATRIKA24x7

महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात, मुख्यमंत्री का जताया आभार।

परस साहू बालोद

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीधे महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 29वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की है। इस डिजिटल हस्तांतरण के बाद प्रदेशभर की लाभार्थी महिलाओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है। इस योजना का लाभ पा रही बालोद जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

ग्राम बघमरा की देवकी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें 29वीं किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग वह अपने घर के छोटे-मोटे खर्चों, बच्चों की पढ़ाई, समय पर दवाई खरीदने तथा सिलाई-कढ़ाई के कार्यों में करती हैं। ग्राम जगन्नाथपुर की जामवंती विश्वकर्मा ने योजना के निरंतर संचालन पर खुशी जताते हुए कहा कि हर महीने मिलने वाली यह किस्त उनके लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। ग्राम ओरमा की राधिका सोनवानी ने बताया कि इस योजना से मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों के स्कूल की फीस भरती हैं, जिससे उनके परिवार को काफी संबल मिला है।

उन्होंने अपने मोबाइल पर आए राशि के मैसेज को प्रसन्नतापूर्वक दिखाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महतारी वंदन योजना के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए सहृदय धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया है। महिलाओं का कहना है कि यह योजना न केवल उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना रही है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा में एक मजबूत सहारा भी साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!