Skip to main content

PATRIKA24x7

भाजपा सरकार के समयबद्ध संकल्प और सुरक्षाबलों के शौर्य से बस्तर में लौटी शांति और खुशहाली।

परस साहू बालोद

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जुंगेरा, बालोद।

*मोदी-शाह और साय-शर्मा की जोड़ी ने दिलाई नक्सलवाद से मुक्ति*

*प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति से देश व प्रदेश में नक्सलवाद घुटनों पर*

*मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा, विकास और विश्वास का नया युग शुरू हुआ*

*बालोद।* भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अध्यक्ष चेमन देशमुख ने देशभर सहित छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा करने और आम जनजीवन को माओवादी आतंक व हिंसा से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। चेमन देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा की ‘डबल इंजन’ सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का जो समयबद्ध संकल्प लिया था, वह आज धरातल पर सिद्ध होता दिखाई दे रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि बीते कुछ समय में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को मिली ऐतिहासिक सफलताएँ इस बात का प्रमाण हैं कि अब माओवादी आतंक अब इतिहास के कूड़ेदान में चला गया है। दशकों तक छत्तीसगढ़ के बस्तर और अन्य आदिवासी अंचल वामपंथी उग्रवाद की आग में झुलसते रहे। पूर्ववर्ती सरकारों की लचर नीतियों के कारण आदिवासियों और आम जनता को केवल भय और हिंसा मिली। लेकिन आज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति और सटीक मार्गदर्शन के कारण नक्सलवाद बैकफुट पर है। चेमन देशमुख ने प्रदेश की साय सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों के बीच अभूतपूर्व समन्वय देखने को मिला। सरकार ने न केवल मोर्चे पर लड़ाई लड़ी है, बल्कि अंदरूनी इलाकों में ‘नियद नेल्लानार’ जैसी योजनाओं के जरिए विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया है। जहाँ कभी बारूद की गंध होती थी, वहाँ आज सड़कें, स्कूल, अस्पताल और बिजली पहुँच रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि उपमुख्यमंत्री/गृह मंत्री शर्मा स्वयं लगातार बस्तर के दौरे कर जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं और स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संवेदनशील प्रयास कर रहे हैं। आज बस्तर का आम नागरिक बिना किसी डर के खुलकर साँस ले रहा है, जो कि इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। देशमुख ने माओवादी हिंसा से मुक्त, भयमुक्त और प्रगतिशील छत्तीसगढ़ के निर्माण के प्रति दृढ़ संकल्पित शीर्ष नेतृत्व का पूरे प्रदेश की जनता की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब पूरी तरह से नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ देश के सबसे समृद्ध राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा।

कमल पनपालिया
मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!