परस साहू बालोद
*गुंडरदेही में पेंशनरों की बैठक हुई*
*******************
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी के वर्मा,राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य पी आर साहू, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री प्रवीण त्रिवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री टी.पी. सिंह, तथा दुर्ग संभाग अध्यक्ष बी. एल. गजपाल संयुक्त रूप से कल 14जुलाई को बालोद जिले के संगठनात्मक प्रवास पर रहे। इस दौरान जिले के तहसील मुख्यालय गुंडरदेही में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की गतिविधियों एवं संगठन द्वारा पेंशनरों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत 10 जुलाई को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन )में मुख्य सचिव विकासशील के साथ लगभग एक घंटे तक हुई विस्तृत चर्चा हुई थी । मुख्य सचिव को महासंघ ने पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञापन प्रस्तुत किए हैं।
नामदेव ने गुंडरदेही की बैठक में बताया कि मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा 49(6) को हटाने हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा में शासकीय संकल्प पारित करने, पेंशनर कल्याण मंडल के पुनर्गठन एवं नियमित संचालन, पेंशनर कल्याण निधि नियम 1997/2006 के पुनरीक्षण एवं सहायता राशि में वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डी.आर.) की स्वीकृति एवं एरियर सहित भुगतान, न मांग–न जांच प्रमाणपत्र के नाम पर पेंशन रोके जाने की प्रवृत्ति पर रोक, राज्य के पेंशनरों को प्रस्तावित कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने तथा 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को एक सहायक सहित निःशुल्क बस यात्रा संबंधी शासन आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग मुख्य सचिव के समक्ष प्रमुख रूप से उठाई गई है।
इन मांगों के अलावा सभी संभागों एवं जिलों में पृथक पेंशन कार्यालय स्थापित करने, सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त वैध देयकों का भुगतान सुनिश्चित करने, ई-पेंशन कार्ड तैयार कर पेंशनरों को उपलब्ध कराने तथा उसे ई-कोष लाइट एप में अपलोड करने, उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा रिट अपील क्रमांक 470/2022 में दिए गए निर्णय के अनुरूप नियमितीकृत कर्मचारियों की पूर्व सेवा अवधि को पेंशन एवं सेवानिवृत्ति लाभों हेतु मान्य करने तथा पात्र पेंशनरों को 32 माह एवं 27 माह के लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान किए जाने संबंधी मांगें भी प्रमुखता से रखी गई हैं।
बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी .के .वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई देश में सबसे अधिक आजीवन सदस्य में अग्रणी बनी हुई है।
प्रदेश महामंत्री प्रवीण त्रिवेदी ने अपने संबोधन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन मंत्री टी.पी. सिंह ने संगठन गीत “जय हो हिंदुस्तान” का सामूहिक गायन कराया बैठक में जिला अध्यक्ष डी.आर. गजेंद्र के प्रयास से 8 पेंशनरों क्रमशः धनऊ राम साहू,चोवा राम साहू ,जयप्रकाश राजपूत, गंगा राम साहू, अशोक कुमार ध्रुव, वेदप्रकाश वर्मा, चमनलाल साहू और एच .एल. नागवंशी को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ की आजीवन सदस्यता ग्रहण कराया उन्हें अंगवस्त्र, श्रीफल और भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का बैच लगाकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज बालोद के अध्यक्ष जी. के.साहू , भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ जिला बालोद के अध्यक्ष डी आर गजेन्द्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस बैठक में वेद प्रकाश वर्मा,अश्वनी चन्द्राकर,बी.आर. ठाकुर,जगदीश तारम,हिरामन लाल नागवंशी,गंगाराम साहू,अशोक ध्रुव,हेमंत गिरी गोस्वामी,जयप्रकाश राजपूत,सी. आर. साहू,एन. के. साहू,चन्द्रकिशोर साहू “सुमन”,डी. आर. साहू कामता प्रसाद सिन्हा,अर्जुन सिंह मरावी,रोहित कुमार चन्द्राकर,सेवाराम तेजस्वी, पी. आर. साहू जयप्रकाश शर्मा,सलीम अहमद खान, नंदकुमार साहू सहित अनेक पेंशनरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का रोचक संचालन डी. डी. साहू ने तथा आभार प्रदर्शन एच .के. गंगबोईर ने किया।

