Skip to main content

PATRIKA24x7

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में पालक शिक्षक बैठक का आयोजन।

परस साहू बालोद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में पालक शिक्षक बैठक का आयोजन l शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में 18 जुलाई को कक्षा 8 वीं एवं 9 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालकों का पालक शिक्षक बैठक आयोजित किया गया जिसमें शाला के प्राचार्य डॉ संगीता मसीह जी द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक गतिविधियों अनुशासन उपस्थिति तथा आगामी सह शैक्षणिक शैक्षणिक गतिविधियों एवं शाला विकास योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 14 एवं 15 वर्ष के किशोरी बालिकाओं हेतु चलाए जा रहे महत्वपूर्ण एच पी वी वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर चर्चा किया गया सभी पालकों को जागरूक करते हुए बतलाया गया कि यह वैक्सीन किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है की जानकारी उपस्थित पालकों को दिया गया तथा बालिकाओं को भविष्य में उपरोक्त रोग से सुरक्षा एवं बचाव हेतु एच पी वी वैक्सीनेशन करवाने हेतु प्रेरित किया गया

उक्त अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी के प्राचार्य द्वारा प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों हेतु 15 थालियां एवं माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों हेतु 15 थालियां मध्यान्ह भोजन हेतु व्यक्तिगत रूप से प्रदान की गई जिसके लिए एस एम सी सदस्यों एवं पालकों द्वारा मैम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया l

उपरोक्त कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष दीनदयाल साहू उपाध्यक्ष छत्रपाल साहू शिक्षाविद मोहन लाल मंडावी सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य उमेश साहू अजय साहू लक्ष्मी साहू एवं व्याख्याता रेणुका साहू नरेन्द्र साहू ज्योति सोनी प्रीति गणवीर बी लहरे प्रीति मंडावी गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी कैलाश साहू शिक्षक सुमरीत साहू सहायक शिक्षक ईश्वरी साहू प्रीति साहू भारती सिन्हा तुलसी राम साहू तथा कक्षा 8 वीं एवं 9 वीं में अध्ययनरत बच्चों के पालकगण उपस्थित रहे l कार्यक्रम का आभार व्याख्याता नरेन्द्र साहू ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!