परस साहू बालोद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकसित किए गए इस अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण किया। इस योजना के अंतर्गत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
लोकार्पण के अवसर पर बालोद रेलवे स्टेशन परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद भोजराज नाग सहित नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, गणमान्य नागरिक चेमन देशमुख सहित कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक और बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी आदि मौजूद थे।
अमृत भारत मिशन के तहत बालोद स्टेशन को न केवल एक नया और आकर्षक लुक दिया गया है, बल्कि यहाँ यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए आधुनिक वेटिंग हॉल, बेहतर पेयजल व्यवस्था, आधुनिक साइनेज और दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और आम जनता उपस्थित रही, जिन्होंने रेलवे स्टेशन के इस बदलते और आधुनिक स्वरूप की सराहना की।

