परस साहू बालोद
भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही की मासिक बैठक आज सामुदायिक भवन (भाजपा कार्यालय के पास) भाजपा मंडल गुण्डरदेही की बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं विधानसभा प्रभारी राकेश पांडेय, भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ठाकुरराम चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल सह प्रभारी कांति सोनेश्वरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर ,भाजपा नेता टोमन साहू,भाजपा नेता अश्वनी यादव,केशव साहू ,पार्षद हरीश निषाद ,संतोष नेताम, शंकर यादव,हेमंत सोनकर,पूजा बिंझेकर,सेवक महिपाल ,गोकुल निषाद ,चेतन सोनकर , रोमलाल यादव ,नमन जैन ,सौरभ चोपड़ा, कमल तातेड,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोषी साहू, गिरजा यादव,जनपद सदस्य हेमपुष्पा साहू ,सहित जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी राकेश पांडे जी ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं सक्रिय बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। संगठन की मजबूती बूथ स्तर से होती है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दें और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान, सेवा गतिविधियों एवं संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

