Skip to main content

PATRIKA24x7

शकुंतला फाउंडेशन रायपुर के द्वारा आरोग्यम शिरोमणि सम्मान समारोह 2026 के अंतर्गत महेश्वरी साहू सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम परसदा (डग) निवासी को “महिला गौरव सम्मान “से सम्मानित कि गई।

परस साहू बालोद

उन्होंने महिला सशक्तिकरण/ उन्मुखीकरण कार्यशाला , स्वरोजगार मूलक प्रशिक्षण , महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना, रक्तदान , बाल कल्याण, बाल संस्कार, बालिका सुरक्षा गुड टच -बेड टच, स्वच्छता माहवारी (मासिक धर्म )जन जागरूकता अभियान ,नशा उन्मूलन जन जागरूकता अभियान एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर रचनात्मक समाज कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान लिए यह सम्मान वृंदावन हॉल रायपुर में प्रदान की गई l महेश्वरी साहू की उपलब्धि पर बधाई देने में उसके माता चुनिया बाई साहू पिता नेमन साहू एवं स्वैच्छिक संगठन एनजीओ के लोगों ने उसके बेहतर उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई l

यह उक्त जानकारी चंद्रहास साहू युवा सामाजिक कार्यकर्ता गुण्डरदेही दे दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!