परस साहू बालोद
कलंगपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कलंगपुर में आयोजित शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में गोविंद राम सिन्हा ने शानदार जीत दर्ज की।
निर्वाचन में गोविंद राम सिन्हा निवासी कलंगपुर को उपस्थित पालकों में से कुल 75 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश साहू निवासी पेण्ड्री को 25 प्रतिशत मत मिले। इस स्पष्ट बहुमत के साथ गोविंद राम सिन्हा शाला प्रबंधन समिति के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। गोविंद राम सिन्हा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के हित और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष विकास जैन, सरपंच व पालक पुष्पा सिन्हा, प्राचार्य टंडन सर, आर एन साहू, वाय के साहू, डि के साहू, संकुल क्षेत्र के 9 ग्रामों में पालकगण तीरथ साहू, नरेश साहू, डोमार सिंह, हरी राम साहू, जवाहर साहू, जीतू साहू, केसराम साहू, दुर्गा प्रसाद, हरिराम, मदन सिन्हा, तोरण यादव, पुरुषोत्तम रात्रे, हेमंत साहू, प्रभात साहू, राजेश सोरी, योगेंद्र नेताम, कुण्डल सिन्हा, दिव्या साहू, तुकेश्वरी साहू, चन्द्रिका साहू, सोमन साहू सहित ग्रामीण प्रमोद सिन्हा, खोमेंद्र सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, लीलाधर सिन्हा, त्रिलोचन यदु, संतोष निषाद, रामकुमार यादव, डोमन साहू उपस्थित रहे।

