Skip to main content

PATRIKA24x7

बालोद में तेज रफ्तार का कहर: दो स्थानों पर गौवंश की मौत, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग।

परस साहू बालोद

बालोद। जिले में तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। मंगलवार सुबह बालोद-दुर्ग मार्ग पर उमरादाह बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने सड़क पर मौजूद एक गाय को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि गौवंश के शरीर के कई हिस्से अलग-अलग हो गए। चालक घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

इसी तरह दूसरी घटना झलमला-धमतरी मार्ग पर धोठिया चौक के पास हुई, जहां एक अन्य भारी वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी। इस हादसे में भी गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक बिना रुके फरार हो गया।

घटना के बाद मौके से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता परस साहू ने सड़क पर पड़े मृत गौवंश के शव को पॉलीथीन से ढंककर आवागमन को व्यवस्थित कराया, ताकि कोई अन्य दुर्घटना न हो सके।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और गौवंश संरक्षण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर सड़कों पर खुले में घूम रहे मवेशी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई नहीं होने से हादसे बढ़ते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़कों पर घूम रहे गौवंश की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!