Skip to main content

PATRIKA24x7

जिला पंचायत बालोद के सामान्य सभा की बैठक संपन्न विधायक द्वय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों और विभिन्न विभाग के अधिकारी हुए शामिल।

परस साहू बालोद

जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

बैठक में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक  संगीता सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, सहित विभिन्न समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। इसी तरह बैठक में सहकारिता विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, खनिज विभाग, आबकारी विभाग एवं अन्य विषयों के कार्यों की समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!