Skip to main content

PATRIKA24x7

वर्षावास हेतु जैन संतो का बालोद मे हुआ भव्य मंगल प्रवेश*

परस साहू बालोद

बालोद – जैन संघ एवं साधुमार्गी जैन संघ बालोद को परम पूज्य आचार्य भगवन रामलाल जी म.सा.एवं उपाध्याय प्रवर पूज्य राजेश मुनि जी म.सा.की महती कृपा से बालोद 2026 का वर्षावास शासन दीपक पूज्य अक्षय मुनि जी म.सा., पूज्य दिनेश मुनि म.सा.आदि ठाणा का सानिध्य बालोद संघ को प्राप्त हुआ है, पूज्य म.सा.समता भवन बालोद में विराजीत हो चुके हैँ इस अवसर पर आज जैन समाज के सैंकड़ो की संख्या मे महिला पुरुष युवा आज उनके मंगल प्रवेश पर उपस्थित थे पूज्य संतो के मंगल प्रवेश पश्चात् पूज्य संतो ने उपस्थित लोगो से कहा की बालोद को धर्म नगरी के नाम से जाना पहचाना जाता है इन 4 माह वर्षावास के दौरान अधिक से अधिक धर्म प्रभावना धार्मिक क्रिया, तपस्या आदि करने की बात कही वहीं जैन संघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला एवं साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष मनोहर नाहटा ने मंगल प्रवेश मे उपस्थित सभी का आभार व्यक्त कर सभी धार्मिक क्रियाओ मे शत प्रतिशत उपस्थिति का निवेदन भी किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!