परस साहू बालोद
कलेक्टर मिश्रा ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को ’एक पेड़ महतारी के नाम’ से पौधरोपण कर उनका समुचित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की
महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 50 हजार महिलाओं को उपयुक्त स्थानों पर अपने बच्चों के स ुरक्षित भविष्य की कामना के साथ पौध रोपण करने को कहा।
बालोद जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित करने हेतु समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने हेतु गुरूवार 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस महती अभियान में जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर गुरूवार 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया गया है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बालोद जिले के लगभग 02 लाख 50 हजार हितग्राहियों को गुरूवार 30 जुलाई को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत ’एक पेड़ महतारी (मां)’ के नाम से पौधरोपण कर रोपे गए पौधों का समुचित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की है। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण एवं संर्वधन करना हम सबकी प्राथमिक जवाबदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलशक्ति अभियान कार्यक्रम ’कैच द रैन’ के अंतर्गत वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर जल संचयन का जो लक्ष्य हमें दिया है।
उसे पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उन्होंने जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के लगभग 02 लाख 50 हजार महिलाओं से गुरूवार 30 जुलाई को एक पेड़ महतारी मां के नाम से अनिवार्य रूप से पौध रोपण करने को कहा है। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का एक हिस्सा है। इस अवसर पर उन्होंने जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा जिले के सभी मातृ शक्तियों एवं बालिकाओं से भी जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु चलाए जा रहे इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।
इसके अंतर्गत उन्होंने जिले के सभी मातृ शक्तियों से अपने घर, बाड़ी एवं अपने खेत के आसपास के शासकीय भूमि, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन पर अपने मां के नाम पर या अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के नाम पर अनिवार्य रूप से पौधा लगाकर उनकी समुचित सुरक्षा लेने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस दौरान पौधरोपण हेतु सभी पौधे जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क आपके पंचायतों तक पहुँचाकर वितरित किए जाएंगे। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण के दौरान पौधों के साथ अपनी फोटो सेल्फी लिंक पर अगर आप अपलोड करते है तो पर्यावरण की संरक्षण में किए गए योगदानों के लिए आपको एक प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। मिश्रा ने कहा कि आपका छोटा सा प्रयास पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनेगा।

