Skip to main content

PATRIKA24x7

शिक्षा की नई उड़ान: सरस्वती साइकिल योजना ने संवारी शिक्षा की राह।

परस साहू बालोद

जिले के गुंडरदेही विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अचौद में शासन की महत्वाकांक्षी योजना ’सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया। इस योजना से विद्यालय की 32 छात्राएं लाभान्वित हुईं। इस गरिमामयी कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्राचार्य, विद्यालय के स्टाफ एवं अभिभावकों की उपस्थिति में बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। सरस्वती साइकिल योजना का सकारात्मक प्रभाव अब धरातल पर दिखने लगा है। सुलभ आवागमन और समय की बचत से बालिकाओं में स्कूल आने की ललक साफ झलकती है। अचैद के विद्यालय में पास के गांवों, जैसे खुटेरी, फुंडा, बोरगहन, रजोली के विद्यार्थी अध्ययन करने आते हैं। साइकिल मिलने से बालिकाओं का सफर सुरक्षित, सुगम और समय की बचत करने वाला हो गया है, जिसके कारण बालिकाएं नियमित विद्यालय आती हैं।

इस योजना के कारण लम्बी दूरी के कारण होने वाली थकान अब बालिकाओं की उपस्थिति के आड़े नहीं आती है, जिसके फलस्वरूप उनकी दैनिक उपस्थिति में स्पष्ट सुधार परिलक्षित हो रहा है। अब वे पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ समय पर स्कूल आती हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के लिए एक संबल के समान है। पालकों को बच्चों के आवागमन के साधन जुटाने के लिए किसी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता, जो उनके लिए एक बड़ी राहत है। विद्यालय में वितरित की गई ये 32 साइकिलें केवल भौतिक सामग्री नहीं हैं, बल्कि इन बालिकाओं के ऊँचे सपनों और उज्ज्वल भविष्य की ओर मजबूत कदम है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!