परस साहू बालोद
**गुंडरदेही।** भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल स्तर की बैठकों के उसके बाद रंगकठेरा शक्ति केंद्र के खुटेरी बुथ में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन एवं मार्गदर्शन शक्ति केंद्र प्रभारी **सौरभ चोपड़ा** ने किया। बैठक में शक्ति केंद्र के संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पदाधिकारी तथा जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले पांचों बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित थे l बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता की जानकारी ली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के *अंत्योदय* के विचार के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में **मुख्यमंत्री दर्शन योजना** पर भी चर्चा की गई। साथ ही जानकारी दी गई कि ग्राम खुटेरी एवं रंगकठेरा क्षेत्र में केंद्र सरकार की **प्रधानमंत्री आवास योजना** के तहत लगभग 200 हितग्राहियों को आवास का लाभ मिलने जा रहा है। इस अवसर पर हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया।
बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी सौरभ चोपड़ा , मंडल महामंत्री **विनोद चंद्राकर**, मंडल मंत्री एवं सरपंच **नवीता साहू**, शक्ति केंद्र संयोजक **पृथ्वी साहू***, **राजेश चंद्राकर**, **टेकराम साहू**, **शिवेंद्र साहू**, **अमर सिंह**, **रामेश्वरी साहू**, **बनवारी**, **रामनारायण साहू**, **योगेंद्र**, **भारत लाल**, **गजाधर**, **भागीरथी** सहित बूथ अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

