Skip to main content

PATRIKA24x7

*⏺️ बालोद पुलिस का “मिशन नवचेतना” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त प्रहार, जिलेभर में आबकारी एक्ट के तहत 08 प्रकरण दर्ज।*

परस साहू बालोद

*🔳 02 प्रकरण में अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, 42 पौव्व देशी शराब, बिक्री रकम एवं एक मोटरसाइकिल को किया गया जब्त।*

*🔘 सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी।*

बालोद। *पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण* (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में “मिशन नवचेतना” के अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत 08 प्रकरण दर्ज कर 08 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इनमें 02 प्रकरण अवैध शराब बिक्री एवं 06 प्रकरण सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन से संबंधित हैं।

विशेष अभियान के दौरान थाना रनचिरई पुलिस ने ग्राम सिर्री रानी तालाब के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी हरीश सेन को अवैध रूप से शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 16 पौवा (2.880 लीटर) देशी मसाला शराब, ₹470 बिक्री रकम तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

इसी प्रकार थाना डौण्डी पुलिस ने सोनी मुर्गा दुकान के सामने, बाजार पारा डौण्डी में कार्रवाई करते हुए आरोपी नंद कुमार सिन्हा को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 26 पौवा (4.680 लीटर) देशी प्लेन शराब एवं ₹300 बिक्री रकम जब्त की गई।

इसके अतिरिक्त थाना पुरूर, गुरूर एवं बालोद क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 06 व्यक्तियों के विरुद्ध भी छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।

👤 गिरफ्तार आरोपी

अवैध शराब बिक्री के प्रकरण

1. हरीश सेन, पिता महेन्द्र सेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिर्री, थाना रनचिरई।

2. नंद कुमार सिन्हा, पिता मंशाराम सिन्हा, उम्र 45 वर्ष, निवासी जवाहरपारा, डौण्डी, थाना डौण्डी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के प्रकरण

3. तोरण लाल यादव, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी।

4. सरस राम साहू, निवासी भानपुरी, थाना गुरूर।

5. बाबी यादव, निवासी पीपरछेड़ी, थाना बालोद।

6. देवेन्द्र ठाकुर, निवासी खरथुली, थाना बालोद।

7. राघवेन्द्र साहू, निवासी खरथुली, थाना बालोद।

8. उमेन्द्र साहू, निवासी आमापारा, बालोद।

📦 जब्त मशरूका

16 पाव (2.880 लीटर) देशी मसाला शराब

26 पौवा (4.680 लीटर) देशी प्लेन शराब

बिक्री रकम ₹770

01 मोटरसाइकिल

कुल 42 पौव्व (7.560 लीटर) देशी शराब

📢 बालोद पुलिस की अपील

“मिशन नवचेतना” के अंतर्गत बालोद पुलिस अवैध शराब, नशे एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!