परस साहू बालोद
बालोद। संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजुलता साहू अपना जन्मदिन इस वर्ष सामाजिक सरोकार और जनसेवा के कार्यों के साथ मनाई गई जन्मदिन के अवसर पर गांव में कई जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए
कार्यक्रम के तहत महातारी वंदन योजना की हितग्राहियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा आंगनबाड़ी के बच्चों को सरपंच मंजुलता साहू अपने मानदेय की राशि से जूते और मोजे वितरित किया
इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया और साथ ही उपस्थित और बच्चे के लिए न्योता भोज भी कराया गया | इस अवसर पर गांव के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे
सरपंच मंजुलता साहू ने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, बुजुर्गों का सम्मान और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
जनप्रतिनिधि ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़ने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है।

