परस साहू बालोद
दल्ली राजहरा , नगर पालिका परिषद के पंडर दल्ली क्षेत्र के साथ अब समस्त नगर में अपने जनसेवा और निरंतर भाजपा के प्रति अपनी सक्रियता से लोकप्रियता हासिल करने वाले युवा भाजपा नेता की पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने सोमेश जायसवाल को अब एक और जिम्मेदारी सौंपी है ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक कल्याण सोनवानी ने प्रदेश के सम्मानित अध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश संयोजक संजुनारायण , जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख और जिला महामंत्री सौरभ लूनिया की सहमति से सोमेश जायसवाल को दल्ली राजहरा भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है ।
ज्ञात हो , कि सोमेश वार्ड क्रमांक 02 के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ जुझारू नेता है जहां वार्ड में किसी भी तरह के आयोजन चाहे सुखद आयोजन हो या दुखद , सभी में कदम से कदम मिला कर परिवार की सदस्य की तरह वार्डवासियों के साथ खड़े रहते हैं । यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है ।
इस नियुक्ति पर वार्ड क्रमांक 02 की जनता में हर्ष की लहर है , जहां वार्ड के साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं और नगर के पदाधिकारियों ने सोमेश को इस नियुक्ति पर बधाई दी है साथी विश्वास भी जाते हैं कि आगे भी पार्टी की बड़े से बड़े जिम्मेदारी उनके कंधे पर पार्टी सौंपेगी ।
नए नियुक्ति पर सोमेश ने इस दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के साथ ही जिला महामंत्री सौरभ लूनिया जिला संयोजक कल्याण सोनवानी , राजहरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू , उपाध्यक्ष मनोज (पिंटू ) दुबे , मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू , एवं भाजपा के समस्त पदाधिकारी का इस दायित्व हेतु आभार व्यक्त किया है ।

