परस साहू बालोद
बालोद। ग्राम मेंड़की में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत उत्साहपूर्वक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजुलता साहू के प्रयासों से आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी माताओं के सम्मान में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पहली बार इस तरह ‘मां के नाम एक पेड़’ लगाकर फलदार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में ये पौधे पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी ने पौ
धों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरपंच मंजुलता साहू ने ग्रामीणों के उत्साह की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक जरूरी उसकी देखभाल करना है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम सरपंच मंजूलता के अथक प्रयास से हुआ सफल वृक्षारोपण महा अभियान में पंचायत सचिव संतोष साहू, वरिष्ठ नागरिक धनराज साहू, टहल साहू, मनोहर साहू, कुलेश्वर साहू, होरीलाल गजपाल, बालक साहू, गुणवंत लाल श्रीवास्तव, भेस कुमार साहू, रूपनारायण देवांगन , टीकाराम साहू, श्यामलाल साहू,दिलीप साहू, पंच रोशनी साहू, चंचल साहू, संतोष साहू, शिवभजन यादव, ललित ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता खेमू राम पटेल ईश्वर साहू, हीरालाल साहू, नंदकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।
सरपंच मंजूलता साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत ओरमा एवं मेंड़की में खेल मैदान मुक्तिधाम तालाब पार मैं कुल 140 नग कटहल 60 नग बादाम, 30 नग गुलमोहर 50 नग कारज , 30 नग जामुन, 10 नाग महुआ, 10 नग अनार, पांच पेड़ अशोक का पौधारोपण किया गया है सरपंच ने पौधारोपण के समय ग्रामीणों को शपथ भी दिलाया कि एक पेड़ को बढ़ाने में बच्चों के परवरिश के समान देखभाल करना है तभी आने वाले समय में पर्यावरण सुरक्षित हो सकता है
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ऐसे जनभागीदारी वाले अभियान समाज में हरियाली और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

