परस साहू बालोद
जिले के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और नदियों के उफान के चलते पानी के तेज बहाव से सड़कें और निर्माणाधीन पुल ढहने की घटनाएं सामने आई हैं। वैसे ही बालोद जिले के ग्राम पीपरछेड़ी में लगातार मूसलाधार तेज बारिश के कारण सड़क की एप्रोच बहने से आवागमन बाधित हुआ है।
ज्ञात हो कि उक्त मार्ग में बिहान योजनाओं से जुड़ी महिलाओं की ग्रामीण आजीविका करने की प्रमुख मार्ग, गायों को गौठान तक ले जाने का प्रमुख मार्ग एवं शव को मुक्तिधाम तक ले जाने का प्रमुख मार्ग तेज बारिश के चलते ढह गया है जिसके कारण आवागमन में काफी बाधाएं उत्पन्न हो रहे हैं। मार्ग में जगह-जगह अनेकों बड़ी गड्ढे होने से शव को मुक्ति धाम तक ले जाने में, गायों को मुख्य गौठान(चारागाह पहुंच मार्ग) तक ले जाने में एवं बिहान योजनाओं की महिलाओं को अपने ग्रामीण आजीविका तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, समय रहते उक्त मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो भविष्य में काफी दुर्लभ भरी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
*सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे जायजा लेने*
ग्राम पंचायत सरपंच श्री कृष्णा राम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियो ने बताया कि तेज मूसलाधार बारिश से उक्त मार्ग ढह जाने से आवागमन प्रभावित हुई है, जिसे ग्राम पंचायत द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मरम्मत करवा दिया जाता है। ताकि आवागमन में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो।
आवागमन में बाधित समस्याओं को लेकर उच्च जनप्रतिनिधियों को अनेकों बार अवगत कराया गया कि मुक्ति धाम मुख्य मार्ग से तांदुला नहर पार पर सीसी रोड का निर्माण किया जाए लेकिन आज पर्यन्त तक सीसी रोड की स्वीकृति को लेकर नजर अंदाज करते नजर आ रहे।
*आवागमन में बाधा* : मार्ग बहने या टूटने के कारण स्थानीय नागरिकों और अंतिम यात्रा में आने वाले लोगों को वैकल्पिक और संकरे रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द ही सीसी रोड का निर्माण किया जाए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधित उत्पन्न न हो।
मुक्ति धाम पहुंच मार्ग ढहने की जानकारी मेरी तक आई है, फिर हाल ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाएंगे, जल्द ही सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति के लिए संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपी जाएगी।
*हुलसी सिन्हा*
*जनपद सदस्य बालोद*

