Skip to main content

PATRIKA24x7

रनचिराई–गुण्डरदेही मार्ग के संबंध में धन्यवाद एवं संकल्प संदेश।

परस साहू बालोद

रनचिराई से गुण्डरदेही मार्ग के लिए शासन द्वारा मजबूतीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महोदय का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

साथ ही इस जनहित की मांग में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले क्षेत्र के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवाओं एवं सभी साथियों का भी मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के सहयोग, विश्वास और समर्थन से ही यह महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है।

हालाँकि, हमारा मूल आवेदन इस सड़क के नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए था, क्योंकि क्षेत्र की जनता की वास्तविक आवश्यकता यही है। वर्तमान में मजबूतीकरण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिलना एक सकारात्मक और स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन हमारा लक्ष्य अभी भी नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण ही है।

हमने इस संबंध में अपना पक्ष शासन एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष पुनः रखा है। जिस दृढ़ता और एकजुटता के साथ अब तक इस जनहित की लड़ाई लड़ी गई है, उसी प्रकार आगे भी जनता के हित में यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

आइए, हम सभी मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह एकजूट रहें।
आप सभी का स्नेह, विश्वास व सहयोग के लिए पुनः हार्दिक धन्यवाद ।

– रवि तिवारी
गुण्डरदेही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!